सोनभद्र।आज 13 नवंबर 2019 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक में 25 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019 तक भारत रत्न परम श्रद्धेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान दिवस रूप में मनाए जाने हेतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बैठक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शीतला जी रहे। संविधान दिवस को संगोष्ठी के रूप में मुख्यालय पर अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क आरटीएस क्लब के सामने समय 12:00 बजे से निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राम सकल एवं पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तीर्थराज जी रहेंगे। आज की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आर यश चौधरी ,धर्मवीर त्यागी ,दीपचंद महतो ,घनश्याम चौधरी ,राजेश्वर प्रसाद ,पलटू राम ,संजय कुमार वर्मा ,बच्चा ,रामजतन भारती, कमलेश भारती, चेतन भारती, गोविंद राम, प्रदीप कुमार कनौजिया, जितेंद्र कुमार गोपाल दास, आकाश कारवाल, संजय कुमार भारती, सूर्य प्रकाश कनौजिया, राकेश बैसवार ,विजय कुमार आदि जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal