
वैनी/ सोनभद्र (सुनील शुक्ला)। विकास खण्ड नगवां प्रांगण में आज दिन बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग व भूमि संरक्षण के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया जिसमे यंत्रीकरण जैसे रोटावेटर कल्ट्रीवेटर थ्रेसर आदि जैसे उपकरणों पर सब्सिडी के बारे में बताया गया। रवि फसल गेहू चना मसूर सरसो पर सब्सिडी के बारे में बताया गया। फसलों में लग रहे रोग से सम्बंधित

जानकारी भी किसानों को दी गई।प्रधानमंत्री फसल विमा के अंतर्गत बटाई के किसानों की फसलों का भी फसल विमा का लाभ मिलेगा। जिसकी अध्यक्षता जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अर्पण सिंह ने अध्यक्षता की जिसमे उपस्थित संतोष सिंह, देवमुनि यादव, रविशंकर, राजेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal