दीपक से जगमगाया श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम पिपरी……..

बृजेश दुबे की रिपोर्ट
दीपक से जगमगाया श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम पिपरी/रेणुकूट(सोनभद्र)12 नवंबर मंगलवार की शाम अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन आचार्य पंडित वीर विक्रम नारायण पांडे जी ने बताया पूर्णिमा के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था और वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे। इसलिए इस दिन देवता अपनी प्रसन्नता को दर्शाने के लिए गंगा घाट पर आकर दीपक जलाते हैं। इसी कारण से इस दिन को देव दीपावली के रूप मनाया जाता है।

आश्रम परिसर में सैकड़ों दीपक से आश्रम परिसर को जगमगाया गया। इस मौके पर राकेश सिंह,पिंकू सिन्हा, बृजेश दुबे,सुशील पांडेय , आदर्श पांडेय,अभय सिह,कृष्णाा धार, आदित्य पांडे, विवेक पांडे, सुदीप, जगजीत सिंह, दीपक सिंह, गोविंद प्रसाद, मुकुल श्रीवास्तव, ओंकार मिश्रा, शिशु तिवारी, संतोष,आदित्य सोनी, संतोष दीक्षित,मनीष, मानी मदान, जगजीत सुशील कुमार ,सुरेश शर्मा,इंद्रावती देवी,नीलम पांडे,शिवानी वर्मा,पूजा मदान,कुसुम दुबे,सविता पांडे आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे ।श्री अनंत पदमावती सेवा आश्रम में आयोजित देव दीपावली को देखने नगर सहीत आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग दीपदान करने पहुंचे। पूरा आश्रम परिसर लाईटो आकर्षक झालरों से जगमगाता रहा। पूरे आश्रम परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया गया।

Translate »