हरिद्वार से आये योग पदाधिकारी का भव्य स्वागत

सोनभद्र।पतंजलि परिवार सोनभद्र मे हरिद्वार से पधारे केंद्रीय पर्यवेक्षक आचार्य संजीव जी व राज्य संवाद प्रभारी सुरेंद्र नाथ जी का आगमन रावर्टसगंज ,ओबर ,रेणुकूट में हुआ। इस दरमियान आचार्य संजीव जी के द्वारा जिले की कोर कमेटी का गठन किया गया तथा |

तथा पतंजलि योग समिति के जिला संरक्षक का जिम्मेदारी शत्रुघ्न जी को दिया गया |रेणुकूट नगर में पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान, युवा भारत ,किसान सेवा समिति ,का नगर प्रभारी नगर महामंत्री, नगर संगठन मंत्री ,का गठन भी किया गया|

इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ,भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र जी ,पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश जी ,भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र जी ,पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री विनोद कुमार जी ,पतंजलि योग समिति के जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह जी ,के के सिंह ,सीताराम जी, बालेश्वर जी ,संरक्षक साधू सिंह जी, चेतना, ममता ,सावित्री ,शिवराज कुशवाहा ,अनिल, महेंद्र नाथ आर्य ,अमरेश ,सावन कुमार, शालिनी ,पूजा तिवारी ,समेत तमाम योग साधक भाई वहां उपस्थित रहे|

Translate »