राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण/ गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के नई गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण/ गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप कृषि निदेशक श्री डी0 के0 गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत न्याय पंचायत प्रभारी राकेश कुमार ने किया उसके बाद सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ओंकारनाथ राय ने कृषि के समसामयिक खेती और जैविक खेती के बारे में कृषक बंधुओ को विस्तार से बताएं।

उसके बाद कृषि विज्ञान केन्द्र से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ मदन सेन सिंह ने कृषकों को आगामी फसलों के बारे में बैज्ञानिक खेती करने की गुर सिखाए जिसमें मुख्य रूप से बीज शोधन, भूमि शोधन के साथ साथ खेती में समय के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद के उपकृषि निदेशक डी के गुप्ता ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओं और पराली प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दिए इस मौके पर कृषि विभाग के अनुराग सिंह, शिवपूजन सिंह, मदन लाल, सौरभ सिंह व रामेश्वर सिंह और कृषकों में विकास सिंह, शिवकुमार, राधेश्याम, श्रीदेव मौर्य, इंद्रजीत सिंह के साथ साथ लगभग 250 पुरुष व महिला कृषकों ने कृषि गोष्ठी में भाग लिया और कृषि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त किए।

Translate »