धान में कठुआ रोग लगने से किसान परेशान,आम आदमी पार्टी ने मुआबजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री भले ही किसानो की आय दोगुनी करने के लिए धान के समथन मूल्य में वृद्धि किया हो लेकिन जिले में अच्छी बारिश होने के बावजूद किसान अपनी धान की फसलों को लेकर चिंतित है।

आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानो की समस्याओं को लेकर किसानो के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुचे।इस दौरान किसानों का कहना था कि बारिश तो अच्छी हुई लेकिन अब कठुआ रोग लगने से धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। इस रोग से धान की बालियां पूरी तरह से सूख जा रही है और धान सिर्फ पुआल बन कर रह जा रहा है। इस धान के पुआल को हम किसान अपने पशुओं को भी नही खिला पा रहे है क्योकी इसके खाने से पशुओ की मौत हो जा रही है। किसानों के साथ प्रदर्शन में वही आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश की सरकार में किसानों की उपेक्षा किया जा रहा है। आम आदमी किसानों की सम्याओं को लेकर गम्भीर है जो किसानों की अनदेखी किसी भी रूप में बर्दाश्त नही करेंगी। जिला प्रशासन किसानों की फसलों में लगने वाले रोग का निदान जल्द नही करती है तो आम आदमी पार्टी सड़क पट उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर रिजवान खान, शिशिर पति त्रिपाठी , सुरेश शुक्ला , विनय पाण्डेय , प्रणव पाण्डेय , विवेक पाण्डेय समेत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

Translate »