कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जनों की बैठक राबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सोनभद्र प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह रहे।

05नवम्बर से 15 नवंबर तक के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।देश के आर्थिक मंदी, बेरोजगारी किसानों व्यापारियों मजदूरों आदिवासीयों की समस्या को लेकर कांग्रेस सड़कों पर आन्दोलन की रणनीति तय की।जो लगातार दस दिनों तक चलेगा।

जिसमें नामवर सिंह ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी लवकुश केशरी चन्द्र कान्त शर्मा कन्हैया पाण्डेय नूरूद्दीन खां कमलेश ओझा सोनी गुप्ता नागेश मणी पाठक वंशीधर पांडेय दयाशंकर पांडेय स्वतंत्र साहनी जय शंकर भरद्वाज आशुतोष दुबे श्री कान्त मिश्रा मनोज कुमार मिश्र सूरज बर्मा वद्री गौड़ वसंत गोंड सेत राम केशरी शैलेन्द्र कुमार चौबे प्रमोद कुमार पाण्डेय राजबली पांडेय रामेश्वर यादव रामविलास पनिका निगम मिश्रा नौशाद हुसैन अनिल गोंड राहुल सिंह कर्म राज सिंह संजय सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन कन्हैया पाण्डेय ने किया

Translate »