सोनभद्र। जिले में ऐतिहासिक महत्व के वीर लोरीक स्मारक पर आज विराट गोवर्धन पूजा महोत्सव समिति द्वारा विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा चन्दौली से सपा विधायक प्रभु नारायण यादव और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पहलवान लाल जी यादव होंगे।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर बिरहा गायन के साथ ही विविध कार्यक्रमो आयोजन होगा। बिरहा गायन कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा, जिसमे मुख्य गायक ओमप्रकाश दीवाना मोहनिया बिहार और उजाला यादव आजमगढ़ मुख्य रूप से शामिल है। यह कार्यक्रम रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के मारकुंडी घाटी में स्थित वीर लोरीक स्मारक परिसर में आयोजित हो रहा है। यहां पूजा का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उक्त जानकारी विराट गोवर्धन पूजा महोत्सव समिति के कमलेश यादव उर्फ नेता यादव ने दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal