रंगोली में गणेश भगवान की अद्भुत प्रतिमा देख लोग हो गए भाव-विभोर

सोनभद्र।जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में सिचाई डाक बंगले के पास रहने वाली दिब्या पाठक पुत्री रविन्द्र पाठक ने रंगोली के माध्यम से गणेश भगवान का अद्भुत चित्र उकेरने का सफल प्रयास किया है,जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो बोल देगी।

दिव्या चोपन ब्लाक के अति दुरूह इलाका भरहरी गांव से आकर राबर्ट्सगंज में अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी कर रही है।जो “दी आर्यन एकेडमी सन्त नगर सोनभद्र” में कक्षा 9 की छात्रा हैं, दिव्या को शुरू से ही संगीत व चित्रकला में रुचि रही है,यही कारण है कि जब भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलता है दिव्या पीछे नही रहती।
दिव्या अपने घर दीपावली के शुभ अवसर पर बहुत ही सुंदर गणेश जी का रंगोली प्रदर्शित की,जिसको देखकर लोग तारीफ करते नही थक रहे है।
दिव्या की माँ सावित्री पाठक का कहना है कि हमारी लड़की घर मे छोटी है, और संगीत में एडमिशन भी करवाए हैं, इसका मन था कि हम सगीत सीखना चाहते हैं ।स्कूल में भी दिव्या ने स्वच्छ भारत पर रंगोली बनाया था, जिसमे प्रथम आई थी। हमारी लड़की संगीत और चित्र कला को अगर और आगे ले जाना चाहती हैं तो पूरा परिवार उसके साथ है।

Translate »