दीपावली के मद्देनजर दी आर्यन्स एकेडमी स्कूल में रंगोली प्रतियोगता का आयोजन

सोनभद्र। दीपावली के मद्देनजर दी आर्यन्स एकेडमी स्कूल में रंगोली प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र – छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में अधिवक्ता संजीव मिश्रा और सन्दीप सिंह चन्देल शामिल रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दयानन्द हाउस , द्वितीय पुरस्कार विवेकानन्द हाउस, तृतीय पुरस्कार टैगोर हाउस एवं चतुर्थ पुरस्कार अरविंदो हाउस को प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रबंधक विनोद जालान ,

प्रधानाचार्य चित्रा जालान , सुषमा पाण्डेय , आराधना पाण्डेय , प्रियंका, प्रिया सिंह , रचना , दिव्या , प्रतिमा, नवीन पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, योगेश सिंह , उमाकांत दूबे , हिमांशु श्रीवास्तव , त्रिपुरारी , श्रेयानन्दन , आकांक्षा त्रिपाठी , वर्षा पटेल, जया शर्मा , अस्मिता , जनक नन्दनी समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र – छात्राएं मौजूद रहे। वही प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने छात्र – छात्राओं सहित समस्त स्टाफ को दीपावली की शुभकानाएं दी।

Translate »