
करवाचौथ पर पूजा- अर्चना करतीं सुहागिन महिलाएं
रेणुकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को स्टाफ क्लब में महिलाओं द्वारा करवाचौथ का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने चलनी से चांद तथा अपने पति का दर्शन कर निर्जला व्रत तोड़ा तथा अपने- अपने पति की स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कर्क चतुर्थी व्रत कथा का पाठ किया तथा चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम में तनुजा चौधरी, अंजू शर्मा, संगीता सिंह, पूर्णिमा शर्मा, मीरा सिंह, माया सिंह, बेबी कंवर शेखावत, अल्का सिंह, कल्पना शुक्ला समेत हिण्डाल्को स्टाफ क्लब के राजेश सिंह इंदौलिया, अनिल शर्मा, कुन्दन सिंह, वी.के शर्मा, संजय सिंह, घनश्याम सिंह तथा आनन्द शुक्ला आदि ने भाग लिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal