सोनभद्र।आज विकास खंड चतरा में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रेरणा ऐप के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

जिसमे सैकड़ो शिक्षक सम्मिलित हुये।इसी क्रम में चोपन ब्लॉक के तीन न्याय पंचायत कोन, कचनरवा, रामगढ़ में सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

जिसमे भारी संख्या में शिक्षक सम्मिलित हुये। हलाकि हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक ही चलना था, किन्तु प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह अभियान अब 20 अक्टूबर 2019 तक चलेगा।

इसलिए जनपद के सभी शिक्षक इस अभियान को सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ चलाये। जिससे जनपद का कोई भी शिक्षक इस महाभियान से अछूता ना रहे।शिक्षकों द्वारा किए गए हस्ताक्षर को प्रदेश नेतृत्व द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दिया जाएगा,ताकि प्रेरणा ऐप का लिखित रूप से विरोध दर्ज कराया जा सके।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal