लखनऊ: दिनांक 15 अक्टूबर, 2019।जलशक्ति विभाग के अधीन जनपद कौशाम्बी की जोगापुर पम्प नहर परियोजना जो नाबार्ड पोषित है, इसकी क्षमता 45 क्यूसेक है, का निर्माण पिछले वर्ष पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर 554.32 लाख रुपये की लागत आयी है। इसके पूरा हो जाने से चन्द्रप्रभा कैनाल में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराते हुए 1842 हे0 सिंचन क्षमता प्राप्त की गयी है। इस परियोजना से 925 कृषक लाभान्वित हुए हैं।
प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री टी0 वेंकटेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा जनपद चन्दौली में अदसड न्यू पम्प नहर परियोजना के पूरा हो जाने से 2679 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन होगा। गत वर्ष इस परियोजना पर 3050 लाख रुपये व्यय हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 685.80 लाख रुपये से परियोजना के बाकी कार्यों का निर्माण कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों में है, इसके पूरा हो जाने से जनपद चन्दौली के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal