विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को भेंट की संगठन की पराक्रम पुस्तक।

-मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल
सोनभद्र। विश्व हिन्दू महासंघ जिला इकाई सोनभद्र के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल के आवास पर आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि महानगर वाराणसी के मण्डल प्रभारी राकेश सिंह व विशिष्ठ अतिथि राजीव रंजन उपस्थित रहें।बैठक में संगठन के मजबूती पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय व मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने संयुक्त रुप से कहा कि संगठन के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्यनीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशन में यह संगठन मुख्यंमत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी के योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है जिसे जन जन इस योजना से लाभान्वित हो सके। तत्पश्चात शनिवार की देर शाम संगठन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी एस राम लिगंम को संगठन की पराक्रम पुस्तक भेंट की एवं जिले के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।साथ ही जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी जी से भेंट कर शिक्षा व्यवस्था के बढ़ावे पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष,रमा शंकर जायसवाल,जिला मंत्री नीरज जायसवाल,जिला कार्यकरणी सदस्य छोटू पाण्डेय,ओबरा नगर प्रभारी महेन्द्र सोनकर,मातृ शक्ति की जिला संरक्षक सुमन केशरी,ब्लाक उपाध्यक्ष सोनी कुमारी,विरेन्द्र सिंह,नीतीश कुमार,श्याम सुंदर साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Translate »