भाजपा दुद्धी मण्डल अध्यक्ष हेतु 9 व कार्य समिति के लिए 16 प्रत्यशियों ने नामंकन भरा

समर जायसवाल दुद्धी

दुद्धी। स्थानीय कृषि मंडी परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यकारिणी दुद्धी के चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी देखी गयी।मंडल कार्यकारिणी के चुनाव के क्रम में आज 9 उम्मीदवारों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी हेतु नामंकन पत्र आज रविवार को भर दिया वहीं मंडल कार्यसमिति सदस्य हेतु 15 सदस्यों नें अपना नामंकन पत्र भरा।

मंडल अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह बबलू दिलीप पांडेय , राहुल अग्रहरी एडवोकेट ,सुभेष मौर्य,मनोज तिवारी , दीपक कुमार ,गोरखनाथ अग्रहरी , धनन्जय रावत ,प्रेम नारायण उर्फ़ मोनू सिंह ने पर्चा भरा वहीं कार्यसमिति में गोपाल सोनी ,अरुण कुमार साहनी , मोहित अग्रहरी , शिवप्रसाद , आशीष , अवधेश मिश्रा ,प्रहलाद पांडेय ,रवि सिंह ,धर्मवीर ,मुन्नीलाल खरवार , आशीष शर्मा ,राहुल कुमार ,उदय कुमार गुप्ता,सूर्यमणि गुप्ता ,राजीव कुमार सहित 16 लोगो ने पर्चा दाखिल किया।मंडल सह चुनाव अधिकारी / जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने बताया कि आज मंडल अध्यक्ष दुद्धी के चयन को लेकर सबकी रायशुमारी ले ली गयी।जिला कार्यकारिणी / प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मण्डल अध्यक्ष का घोषणा बहुत जल्द ही कर दिया जाएगा।इस मौके पर विनय श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजयुमो, राजन चौधरी ,विपिन बिहारी ,मनोज मिश्रा ,सूरेन्द्र सिंह ,सूरज देव सेठ,विक्रम सिंह,शेषमणि चौबे, ईश्वर प्रसाद निराला भोलू जायसवाल , मनीष जायसवाल , भानु सिंह मौजूद रहें।

Translate »