भाजपा करमा मंडल का चुनाव सकुशल सम्पन्न

करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत आज करमा मंडल का चुनाव केकराही हनुमान मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई जिसमें पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया ।

नामांकन करने वालो में 1-डॉ धर्मेंद्र शर्मा ,2- चंद्रशेखर मौर्य,3-सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ,4-मनीषा मिश्रा ,5-गोविंद पटेल ने अपना अपना नामांकन किया जिसमे कूल 62 बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

इस मौके पर जिला चुनाव अधिकारी बाल्मीकि तिवारी,जिला सह चुनाव अधिकारी दर्शना सिंह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ,करमा मंडल चुनाव अधिकारी अमित पांडे,सह मंडल चुनाव अधिकारी रंजना सिंह, राजेश कुमार मिश्रा ,हरमन सिंह पटेल , रबिन्द्रबहादुर सिंह राममूर्ति कुशवाहा ,सतीश पांडे केशव कुमार त्रिपाठी,धीरज त्रिपाठी,अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।मंडल अध्यक्ष की घोषणा काशी क्षेत्र से 18 अक्टूबर को होगी ।

Translate »