पंकज सिंह/विकास@sncurjanchal

भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के 150वी वर्ष गांठ के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया पर्यावरण का संदेश पद यात्रा नौडीहा से शुरू कर लीलासी,जाम पानी,बलियरि,के रास्ते म्योरपुर कस्बा चक्रमण करने के बाद पद यात्रा हनुमान मन्दिर पर जा समाप्त हुआ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री दीपक सिंह ने अपने संबोधन में कहा जिस प्रकार हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झाड़ू लगा स्वच्छता अभियान चलाया देखते ही देखते पूरा देश उनके इस अभियान में जुड़ गया उसी तरह पर्यावरण संतुलन के के लिए मोदी जी द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है आज हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से शपथ लेने की जरूरत है

कि है कि हम ना प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे ना करने देंगे प्लास्टिक के प्रयोग से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं तथा पर्यावरण असंतुलित हो रहा है इस दौरान

पूर्व जिला महामंत्री सोनाबच्चा अग्रहरि, मण्डल सयोंजक मोहरलाल खरवार, दिवस प्रमुख रधुबीर पनिका,चौपाल प्रमुख रामसहाई,भोजन प्रमुख होरी लाल पासवान, स्वच्छता प्रमुख अनिल कुमार,ग्राम सयोंजक लालता प्रसाद जायसवाल,मण्डल उपाध्यक्ष युवामोर्चा सुनील कुमार,पूर्व भाजमुयो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरावर, प्रेम चन्द नौडीहा,भाजमुयो मण्डल अध्यक्ष अभय कुमार(जित्तू जी)जितेंद्र अग्रहरि,भाजमुयो जिला मंत्री मोनू जायसवाल,संदीप-(राजन)सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal