सोनभद्र। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज रेणुकूट नगर पंचायत के दिवंगत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह को श्रद्धाजंलि देने के लिए रेणुकूट जा रहे है,इस दौरान राजा भैया राबर्ट्सगंज में स्थित श्रद्धा सबरी होटल पर रुके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।

इसके बाद रेणुकूट के लिए निकल गए इस कार्यक्रम में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भी थे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रतिनिधि मण्डल बबलू सिंह के आवास पर पहुच कर उनको श्रद्धाजंलि देगा और परिजनों से मिलकर घटना के सम्बंध में जानकारी लेंगे।
बताते चले कि 30 सितम्बर को रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की रात दस बजे गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस घटना में शामिल पांच नामजद आरोपीयो में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है जबकि गोली मारने वाले शूटर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस हत्याकांड में रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल सिंह का नाम चौकाने वाला रहा है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता बताया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal