भाजपाइयों ने पदयात्रा कर चलाया स्वच्छता अभियान

दुद्धी/सोनभद्र(समर जायसवाल) भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छता तथा पर्यावरण का संदेश देने के लिये विंढमगंज,से पदयात्रा शुरू कर धुमा,सलैयाडीह,धरती
ढोलवा,महुली,दुद्धी,बघाडू,में समाप्त की।

इस दौरान इस कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक व मुख्यातिथि अमरेश सिंह पटेल(जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र),व राकेश पांडे(दुद्धी विधानसभा प्रभारी),चाँदप्रकाश जैन(राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा),राजन चौधरी(सेवानिवृत्त जिलाजज),सुरेंद्र अग्रहरि(पूर्व जिलामहामंत्री D.C.F चेयरमैन),मनोज मिश्रा(जिलाकार्य समिति सदस्य),ने पदयात्रा के दौरान रोड़ पर पड़े प्लस्टिक,कचरे को साफ किया तथा नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामवासियो को सिंगल यूज प्लास्टिक,पर्यावरण सुरक्षा, जल संचयन के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सिंह बबलू(मंडल अध्यक्ष दुद्धी),तथा मंच संचालन राकेश केशरी(मंडल महामंत्री),ने की।।
इस दौरान,श्रवण कुमार , दिलीप पांडे,शेषमणि चौबे(मंडल उपाध्यक्ष),सुमित सोनी(भाजयुमो मंडल अध्यक्ष),मनीष जायसवाल(मंडल संयोजक आईटी),भोलू जायसवाल(मंडल सह संयोजक आईटी),सुनील गुप्ता(बिल्लू),पंकज गोस्वामी(मंडल मंत्री),संजय गुप्ता(भाजयुमो),अजय गुप्ता,राजेश भुईया,राकेश,देवेंद्र पटेल,पांचू पटेल,राजेश जायसवाल,सुरेंद्र जायसवाल,सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।।

Translate »