उ0प्र0 में विभिन्न परियोजनाओं/मार्गों के लिए करोड़ों रूपये की धनराशि की गयी निर्गत

लखनऊ, दिनांक 09 अक्टूबर 2019।

उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत 04 जनपदों यथा बहराइच, सीतापुर, हरदोई व अमरोहा के 36 चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 25 लाख 02 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
प्रमुख सचिव, लो0नि0वि0 श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने आज यहां बताया कि इस हेतु उ0प्र0 शासन लो0नि0 अनुभाग-9 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होने यह भी बताया कि इन 36 कार्यों में बहराईच में 18, सीतापुर में 4, हरदोई में 10 व अमरोहा में 4 चालू सम्पर्क मार्गों के लिए धनराशि अवमुक्त की गयी है। उन्होंने बताया कि यह धनराशि निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक एवं विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जाय तथा इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा।

Translate »