ओबरा/सोनभद्र(सतीश चौबे)स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने गायत्री महायज्ञ में आहुतियाँ डाल कर अपने साधना-अनुष्ठान की पूर्णाहुति की।
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यज्ञ कई पालियों में कराया गया।पालियों के अंतराल में प्रज्ञा बहनों ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित लोगों भक्ति-भाव से सराबोर कर दिया।पूर्णाहुति और कन्या भोज के बाद गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 9 नवम्बर से 12 नवम्बर 2019 तक आयोजित होने सृजन संकल्प गायत्री महायज्ञ की तैयारियों और शक्तिपीठ में चल रहे निर्माण कार्यों से सम्बंधित चर्चा की और परिजनों को यज्ञीय कार्यक्रम सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिया।इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश चंद्र गिरि, अनामिका गिरि, सत्यपाल सिंह, दीपक राय, विनोद शर्मा, अरुण शर्मा, सोना शुक्ला, अनीता पुरवार, अंशिका शुक्ला, स्नेहा शुक्ला, उर्मिला पाण्डेय, कमला देवी, मुन्ना, प्रमोद शुक्ल, प्रखर रत्नम, रामराज सिंह, मेवालाल वर्मा, आर सी मौर्य, अरविंद यादव और पत्रकार अभिषेक पांडेय उपस्थित रहे।यज्ञ-कर्मकाण्ड का सञ्चालन अलख शुक्ल और ब्रह्मानन्द मिश्र ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal