पूर्व सांसद रमाकांत के आने से सपा पहले से हुई मजबूत,सब मिल बनायेगे प्रदेश में सरकार – अखिलेश यादव

पूर्वांचल के दमदार दबंग रमाकांत सपा में शामिल,दिन प्रतिदिन सपा की बढ़ रही ताकत

लखनऊ।पूर्वांचल के दमदार नेता दो बार सांसद रहे रमाकांत यादव ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने अपनी आस्था प्रकट कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।आज समाजवादी पार्टी के लिए यादगार दिन रहा रमाकांत यादव के साथ सांसद रही फूलांदेवी की बहन ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सैकड़ों लोग बसपा कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्या ग्राम।की।इस अवसर पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार का देश में माहौल बना है देश की जनता उम्मीद की आंखो से सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर देख रहा है।युवाओं को अपने लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है।आगामी दो हजार बाईस के आम चुनाव में प्रदेश सरकार सपा की भरी बहुमत से बनेगी सबको साथ लेकर मजबूत पार्टी बना कर भाजपा से मुकाबला करेंगे।
आज लखनऊ में।सपा पार्टी कार्यालय के आस पास हलचल इतनी थी कि तिल रखने की जगह नहीं थी सबकी निगाहें सपा कार्यालय की ओर थी पार्टी कार्यालय में।रमाकांत यादव अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारो से गूंज रहा था।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रमाकांत यादव सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।श्री यादव ने रमाकांत यादव के पार्टी में आने से सपा बहुत मजबूत होगी और सब मिलकर प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेकेंगे और प्रदेश का चौमुखी विकाश करेंगे।उन्होंने प्रदेश सरकार को गरीबों किसानों व्यापारियों सहित युवाओं के हित में कार्यों को न करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल के लिए गए कार्यों को अपनी सरकार का काम बताकर वाहवाही ले रहे है प्रदेश की जनता को पता है कि मेट्रो रेल, एक्सप्रेसवे,मेडिकल कालेज,एम्स अस्पताल,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ,बस अड्डों का निर्माण,बिजली व्यवस्था स्वास्थ्य निशुल्क दवा जांच, शिछा पर सरकार ने काम किया।प्रदेश में खुशहाली का माहौल था आज लोगो पर बिना कारण मुकदमे किए जा रहे है जांच के नाम पर परेशान किया का रहा है।लोगो को भय के वातावरण में रहना पड़ रहा है उन्होंने सभी आने वाले कार्यकर्ताओं से एक जुटकर पार्टी को मजबूत करने सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,प्रवक्ता श्री चौधरी, पूर्व मंत्री बलराम यादव,महाराष्ट्र के प्रदेश अध्याच अबू हाशमी,वरिष्ठ नेता अहमद हसन सहित अन्य नेता गण उपस्थिति रहे।

Translate »