
सिगरौली ।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के खड़िया क्षेत्र की संजीवनी महिला समिति ने नवरात्रि के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की है। संजीवनी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता पाण्डेय की अगुवाई में समिति की सदस्याओं ने शनिवार को खड़िया क्षेत्र के आस-पास की महिलाओं को राशन दिया। खड़िया अधिकारी मनोरंजन गृह में आयोजित राशन वितरण से 60 जरूरतमंद महिलाएं लाभान्वित हुईं।
श्रीमती पाण्डेय ने सभी महिलाओं को नवरात्रि की बधाई दी और उनके कल्याण की कामना की। साथ ही, महिलाओं को भविष्य में भी संजीवनी महिला समिति की ओर से हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वान दिया।
राशन वितरण में संजीवनी महिला समिति की श्रीमती शहनाज़ गोरी, श्रीमती रेनू सिंह सहित समिति की अन्य सदस्याओं ने सहयोग दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal