
रामजियावन गुप्ता/ बीजपुर (सोनभद्र) शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहा निवासीनी एक महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी सुरेंद्र पुत्र पराग ने शौच के लिए खेत में गयी उसकी नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील हरकत की मेरी पुत्री द्वारा शोर मचाने पर वो भाग खड़ा हुआ।मामले की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी तो लड़की की माँ सकते में आ गयी और स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगायी।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और अपराध संख्या 93/19 धारा 354भा द वी व 7/8 छेड़खानी व पास्को एक्ट में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गयी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal