विद्यालय स्वच्छता महाअभियान के तीसरे चरण में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया

—- स्वच्छता अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ भारत , स्वस्थ्य भारत ,कार्यक्रम प्रेस क्लब की अनूठी पहल :- के .एस. मूर्ति अपर महाप्रबंधक मानवसंसाधन

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र) सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान एवं माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रेस क्लब बीजपुर द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है इस अभियान में हम सभी लोगों को तन मन धन के साथ लगकर सफल बनाना है उक्त बातें प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय स्वच्छता महाअभियान के मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक

मानव संसाधन एनटीपीसी रिहंद नगर के. एस. मूर्ति द्वारा उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय बीजपुर में बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कही गई।महा अभियान के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री मूर्ति , विशिष्ट अतिथि न्याय पंचायत प्रभारी मोहन मिश्रा सहित अतिथियों द्वारा विद्यालय में झाड़ू लगाकर किया गया l विद्यालय की स्वच्छता महा अभियान में उपस्थित इंटक के महासचिव राम कुमार मिश्रा,विस्थापित कर्मचारी मोर्चा के रामजी दुबे ,जनसंपर्क अधिकारी सविता गुप्ता, श्याम नारायण सिंह ,गोविंद सिंह अमरनाथ, बीएस उपाध्याय ,बी के शर्मा, कमल सिंह,संदीप

उपाध्याय द्वारा भी विद्यालय परिसर की सफाई किया गया l प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि अगला कार्यक्रम नेमना ग्राम सभा के विद्यालयों में 9 अक्टूबर को संपन्न होगा l कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश कमल द्वारा

किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ,अनिल कुमार त्रिपाठी,प्रधानाध्यापिका राधा देबी, संध्या सिंह,ताड़क नाथ दुबे सहायक अध्यापक नारायण दास गुप्ता, मनोज दुबे,अजय गुप्ता, सरोज, आशा रानी ,विमलेश ,राकेश, संदीप ,अनवरी बेगम ,दमयंती देवी ,बेबी श्रीवास्तव, रबिन्द्र श्रीवास्तव, बालकिशन यादव ,रिंकू देवी ,सुमित्रा देवी के साथ-साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों रामजियावन गुप्ता , रविंद्र पांडे ,रामप्रवेश गुप्ता,रघुराज सिंह,आलोक सिंह राहुल तिवारी, प्रिंस सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Translate »