
(सतीश चौबे)
ओबरा (सोनभद्र): जाम की समस्या नगर क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जाम से छुटकारा के लिए नगरवासी छटपटाते रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन व रात होगा। जब लोगों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ता है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के तमाम प्रयासों के वादे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जाम की समस्या के कारण में अतिक्रमण,अवैध पार्किंग व एक आवारा पशु भी हैं। नगर की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार है। दिनभर सड़क पर घुमते आवारा पशुओं के कारण नगरवासियों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि आवारा पशुओं पर लगाम के लिए अब तक प्रशासन की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है। आवारा पशुओं का झुंड जिधर से गुजरता है। जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है व रात स्थाई रूप से सड़क पर कब्जा भी जमाये रहते है। लोगों ने आवारा पशुओं से निजात के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal