महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जाय-अनामिका चौधरी

सोनभद्र। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न सम्बन्धी सुनवाई के दौरान बताया कि जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाय, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जाय। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिष्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ महिलाओं को भी शत-प्रतिशत दिया जाय। महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का विकास सम्भव नही है, महिला बहनों के विकास के लिए हर सम्भव कदम उठाया जाय। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेन्द्र पोत्सायन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी को -निर्देश देते हुए कहाकि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय। समीक्षा में मा0 सदस्य अनामिका चौधरी ने सम्बन्धितों को आवष्यक निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल प्रभावी कदम उठायें जायं। सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्प लाईन 181 की कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों का निस्तारण करायें, साथ ही महिलाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति महिलाओं का शोषण न करने पाये, क्योंकि बिना जानकारी के अभाव में समाज के कुछ आसामाजिक तत्व के लोग महिलाओं को बेवजह प्रताडि़त करते हैं, इसलिए महिलाओं को सषक्त बनाने के हर मुमकिन प्रयास किया जाय। राज्य महिला की आयोग उत्तर प्रदेष मा0 सदस्य श्रीमती अनामिका चौधरी ने पिछले सुनवाई के मामलों के निस्तारण की जॉच की और कहॉ कि मामलो का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाय। सुनवाई के दौरान उन्होने आयी फरियादी महिलाओं को अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिये। मौके पर मौजूद अधिकारियों को दात्यिवबोध कराते हुए कहॉ महिलाओं के सुरक्षा, विकास विषेष ध्यान दिया जाय। महिलाओं का उत्पीडन किसी भी हाल न होने दिया जाय। इस मौके पर मा0 सदस्य श्रीमती अनामिका चौधरी के अलावा प्रोबेषन अधिकारी श्री अमरेन्द्र पौत्सायन, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी, महिला थाना-राबर्ट्सगंज के उप निरीक्षक, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेष की मा0 सदस्य के पीआरो श्री अवधेष कुमार निषाद, श्रीमती चन्दा मिश्रा, श्रीमती दीपिका सिंह, भाजपा महिला मोर्चा के श्रीमती हेमलता अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

Translate »