वर्तमान सरकार की नीतियों से पूरा प्रदेश त्रस्त है,रमेश चंद्र दुबे

घोरावल/सोनभद्र(वीरेंद्र नाथ मिश्रा) पूर्व विधायक सपा रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में स्थानीय तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक रमेशचंद्र दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से पूरा प्रदेश त्रस्त है।प्रदेश में वर्तमान सरकार का सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

जनपद मे आये गोलियां चल रही है। गत दिन रेनुकूट के चेयरमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पहले भी चोपन के चेयरमैन के साथ भी इसी तरीके की घटना को अंजाम दिया गया था। 17 जुलाई को क्षेत्र के उभ्भा मे नरसंहार की घटना घटी। सुरक्षा व्यवस्था तार तार नजर आ रही है।

लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह किया गया।इसके बाद से ही डीजल पेट्रोल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि, यातायात नियमों के नाम पर जुर्माने में भारी बढोत्तरी, खाद्यान्न वस्तुओं में भारी महंगाई, खाद बीज की कमी व किसानों का उत्पीड़न, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध लगातार बढ़ रहा है।समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर वर्तमान सरकार अपने नाम का लेबल लगा रही है। धरना समाप्त होने के बाद उपजिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर तहसीलदार सुरेश चंद्र भी साथ में रहे।मौके पर एसडीएम ने उक्त ज्ञापन को उत्तर प्रदेश गवर्नर तक जल्द से जल्द पहुचने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राम प्यारे सिंह पटेल,श्याम बिहारी यादव, नितिन मोदनवाल, महेंद्र सिंह यादव, काजू अग्रहरि,अजय यादव,कृष्णा शर्मा,अंजनी चौबे,ऋषभ उमर, देवचरन सिंह यादव, छोटेलाल यादव,कुबेर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया।

Translate »