घरसडी- कोहरौल में भाजपा बूथ अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न-!

*शक्तिनगर।सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी का इस समय पूरे प्रदेश में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही
है।
इसी क्रम में आज म्योरपुर मण्डल के खडिया – कोहरौल सेक्टर के बूथ अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न हुवा।

जिसमें घरसडी ग्राम पंचायत से वीजेंद्र कुमार दूबे, गीता वियार, व कोहरौल ग्राम पंचायत से मनोज गुप्ता एवं गोबिदा गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी श्यामकार्तिक दूबे, व पवन अग्रवाल नियुक्त कर जिले से भेजे गए थे, जिन्होंने विधिवत सकुशल शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता के सी शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मु0 मुश्तकिम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविचन्द दूबे, सेक्टर अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, भाजपा नेता विमलेश दूबे, कृपासागर दूबे, राजेश तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, रामसजीवन गुप्ता, राज दूबे, विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप शर्मा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »