शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का हुआ गठन

— चंद्रजीत शिक्षक बने संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व सुनील बने मंत्री

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय/विवेकानंद)

बभनी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की ब्लॉक इकाई बभनी व ब्लॉक इकाई दुद्धी का गठन किया गया। जिसमें ब्लॉक इकाई बभनी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चंद्रजीत सिंह व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री के रूप में सुनील कुमार सिंह का मनोनयन किया गया। साथ ही दुद्धी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया ।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र

चौबे को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सोनभद्र के समस्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।जिनमें युवा और यशस्वी जिला अध्यक्ष योगेश पांडेय,संरक्षक जय प्रकाश राय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री

शशांक ,जिला संगठन मंत्री जगमोहन ,कोषाध्यक्ष अशोक ,घोरावल ब्लाक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानवेंद्र, जिलाउपाध्यक्ष अमित चौबे जी ,जिलाउपाध्यक्ष गणेश पांडेय , जिलाउपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, व दुद्धी ,बभनी,और म्योरपुर ब्लॉक के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Translate »