सोनभद्र।अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नदियों के बढ़ रहे जल स्तर के कारण बाढ़ की सम्भावना बन सकती है। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के अध्यक्षता में 20 सितम्बर, 2019 को अपरान्ह 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने बाढ़ के पूर्व तैयारी का विवरण के साथ बैठक में ससमय अनिवार्य रूप से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थिति सुनिष्चित करें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal