भाजपा सरकार के ढाई साल के उपलब्धियों को सपाइयों ने बताया फांसीवादी नीति

सोनभद्र।इन युवाओ के गले मे जो फांसी का फंदा पड़ा हुआ आप देख रहे है यह किसी मामले में न्यायालय द्वारा सजायफ्ता नही है बल्कि इन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के 25 कार्यो को फांसीवादी करार दिया है जिसके लिए यह सभी युवा गले मे फांसी का फंदा डालकर योगी सरकार के ढाई वर्ष की उपलब्धियों का विरोध कर रहे है।

आज सूबे की योगी सरकार अपने ढाई वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करके जनता को बता रही है। वही सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने योगी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर सरकार के 25 कार्यो को जन विरोधी बताकर गले मे फाँसी फंदा डालकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार की योजनाओं को फांसीवादी करार दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने कहा कि समाजवादी पार्टी योगी सरकार के ढाई वर्ष बीतने पर 25 कार्यो को जनमानस विरोधी नीति व फांसीवाद करार देती है जो जनता के हित में नहीं है। जिसको लेकर आज जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला सचिव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की ढाई वर्ष में किये गए कार्यो को लेकर जनता के बीच जा रही है। वही सोनभद्र ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसे जान विरोधी कार्य बता रहे है। जिसको लेकर आज सोनभद्र नगर के बढ़ौली चौराहे पर सर

कार की 25 नीतियों के खिलाफ 25 युवाओ ने गले मे फांसी का फंदा डाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सोनभद्र नगर के बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे सम्माजवादी पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी कार्य किया है वह जन मानस के खिलाफ है सरकार ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, स्कूल शुल्क वृद्धि, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार, किसानों का उत्पीड़न, किसानों के खाद मूल्य वृद्धि, महगाई, छात्रवृति बंद, खाद्य पदार्थ मूल्य वृद्धि, जैसे 25 कार्यो को जनता के भावनाओ के खिलाफ बताया। भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व जिला मुख्यालय पर किया जिसमें सपाइयों ने 25 लोगो को सरकार की नीतियों के प्रतीकात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन किया और नीतियों को फांसीवाद बताया।

Translate »