रेणुकूट। हिण्डाल्को रेनुसागर में निर्माण एवं सृजन के देवता श्री विश्वकर्मा भगवान जी की हिण्डालको रेनुसागर के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव सपत्नीक इंदु यादव ने श्रद्धाभाव से विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की । इस अवसर पर मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष पंडाल का आयोजन किया गया जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे विधि- विधान से पूजा हवन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हिण्डाल्को रेनुसागर फैक्ट्री के मेन गेट के समीप स्थित भगवान विश्वकर्मा की भव्य मूर्ति को रंग- बिरंगे फूलों से सजाया गया। तत्पश्चात् वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव सपत्नीक इंदु यादव ने विधि- विधान से मुख्य पूजा सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी सी एस सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, आर पी सिंह,एस वी वर्मा, सुदीप्ता नायक मनु आरोड़ा ,टी के सिंह ,मनीष जैन ,सी एम गुप्ता,सुनील कान्त पांडेय,हितेन्द्र झा,समीर आनन्द,विनय बाजपेयी ,दीपक सिंह,संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भगवान श्री विश्वकर्मा के श्री चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने कंपनी की प्रगति एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की। पूजा सम्पन्न होने के उपरान्त सभी ने आरती करके प्रसाद ग्रहण किया। प्लांट गेट पर सम्पन्न हुई मुख्य पूजा के साथ- साथ विभिऩ्न प्लांटों में कर्मचारियों ने अपने- अपने कार्यस्थलों को साफ- सुथरा कर अपनी मशीनों को फूलों से सुसज्जित कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया लिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal