ओबरा/सोनभद्र (सतीश चौबे) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दी गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य कन्हैयालाल जायसवाल के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से जन्म दिन मनाया गया।
भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र के गौरव, विकास पुरुष, सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास के अखण्ड प्रतीक, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर अखण्ड भारत की परिकल्पना को सच साबित करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं पूरा देश दे रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनेगा। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में देश का मान बढ़ रहा है। जन्म दिन कार्यक्रम में विनय सिंह, मनोज पटेल, विनोद जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल, आकाश यादव, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal