
दुद्धी, सोनभद्र-(भीमकुमार) नगर के श्री पंचदेव मंदिर पर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संरक्षक सुरेन्द्र सिंह व संरक्षक मंडल संजू तिवारी, उदय सिंह, जगदम्बा सोनी, चंद्रमा सेठ, जितेन्द्र अग्रहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह(मोनू सिंह) व महामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल पूजनोत्सव में भरपूर सहयोग के लिये सभी माननीय सदस्यों का आभार जताया । इसके बाद इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और नई कमेटी का गठन किया गया। पूजा समिति का कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। उपाध्यक्ष गौरव सोनी, अविनाश सोनी कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, टी एन सिंह सांस्कृतिक मंत्री संगम सोनी,विष्णु सोनी,मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह,आलोक सोनी सभी को प्रस्तावित तरीके से चुना गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal