भोलानाथ कुशवाहा को मिला प्रयागराज का साहित्यश्री सम्मान

मिर्जापुर। प्रयागराज।(इलाहाबाद) की संस्था हिंदी साहित्य परिषद ने हिंदी की अनवरत सेवाओं के लिए जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को “साहित्य श्री” सम्मान से नवाजा है। इलाहाबाद के प्रयाग स्टेशन स्थित बायो वेद शोध संस्थान में आयोजित एक साहित्यिक आयोजन में उन्हें अंगवस्त्रम और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ रामजी मिश्र ने श्री कुशवाहा के साहित्य लेखन और पत्रकारिता की विस्तार से चर्चा की और कहाकि इनकी रचनाओं में आज के समय की धड़कन सुनाई पड़ती है। ज्ञात हो कि वरिष्ठ साहित्यकार 69 वर्षीय श्री कुशवाहा के तीन कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। चौथा कविता संग्रह “वह समय था” शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। वह कहानीकार,नाटककार के साथ गजलें भी लिखते रहे हैं। श्री कुशवाहा की रचनाएँ देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के भी कवि हैं।
इलाहाबाद में हिंदी को लेकर आयोजित उक्त समारोह में काव्यपाठ भी हुआ जिसमें उन्होंने अपनी कविताँ भी प्रस्तुत कीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्वान एवं साहित्यकार रहे सर्वश्री डा एन पी सिंह, बी के द्विवेदी, डॉ रवि शंकर पाडेय, डॉ कैलाश नाथ पांडेय, विवेक सत्यांशु, बबा रत्नेश, पीयूष मिश्र, उर्वशी उपाध्याय,डॉ वीरेंद्र तिवारी, विजय लक्ष्मी विभा, रवि कुमार सिंह विनय श्रीवास्तव आदि।

Translate »