छ लाख का इनमिया डकैत बबली कोल सहित डेढ़ लाख का इनामी साला लवलेश गैंगवार में मारा गया

फिरौती की रकम को लेकर भयंकर गैंगवार, इस खुंखार डकैत को गोलियों से भूना, 6 लाख का था ईनामी बबली कोल साथ मे डेढ़ लाख इनामी साले लवलेश की गैंगवार मे हत्या

मध्यप्रदेश।

– डकैत कोल सहित दो डकैत इस गैंगवार में मारे गए- सूत्र

– उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बबुली कोल

बबुली कोल को मारने के बाद डकैत लाले कोल ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया

चित्रकूट।

बुंदेलखंड में लंबे समय तक पुलिस के साथ जनता को परेशान करने वाले कुख्यात डकैत बबुली कोल के साथ उसके साले का अंत हो गया है। बबुली कोल पर छह लाख तथा साले लवलेश कोल पर डेढ़ लाख का ईनाम घोषित था।

उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के पाठा इलाके में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय छह लाख रुपये का इनामी डकैत बबुली कोल का मारा गया है। उसका साथी और साला डेढ़ लाख रुपये का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हुआ है।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बीते कई सालों से सिरदर्द बने कुख्यात डकैत बबुली कोल के गैंगवार में मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों की अगर मानें तो 6 लाख का इमामी डकैत बबुली कोल गैंगवार में मारा गया है। जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर को हरसेड गांव से किसान अवधेश के अपहरण के बाद उसने फिरौती वसूली थी। फिरौती की वसूल की गई रकम के बंटवारे को लेकर ही डकैतों के बीच में विवाद हुआ। इस विवाद में गैंग के सदस्य डकैत लाले कोल ने सरगना बबुली कोल को गोली मारी है। खबरों के मुताबिक बबुली कोल सहित दो डकैत इस गैंगवार में मारे गए हैं।

बबुली कोल को मारने के बाद लाले कोल किया सरेंडर

सूत्रों के मुताबिक बबुली कोल को मारने के बाद डकैत लाले कोल ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया है। डकैतों के बीच आपसी गैंगवार की यह घटना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती सेमरी के जंगल में हुई। जिसके बाद दोनों राज्‍यों की पुलिस ने दूसरे डकैतों की तलाश में भी अभियान छेड़ दिया है। हालांकि डकैत बबुली कोल के मारे जाने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। डकैत बबुली कोल के मारे जाने को लेकर पत्रिका के चित्रकूट संवाददाता विवेक मिश्रा लगातार पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।

कई बार बबुली कोल और यूपी पुलिस आई आमने-सामने

आपको बता दें कि डकैत बबुली कोल और यूपी पुलिस के बीच कई बार आमना-सामना हुआ, लेकिन पुलिस को तो उसे पकड़ने में सफलता हासिल हुई और न ही पुलिस उसे मार ही सकी। यही नहीं एक एनकाउंटर में तो पुलिस का एक दरोगा भी शहीद हो गया था, लेकिन बबुली कोल हाथ नहीं लगा। चित्रकूट इलाके में डकैत बबुली कोल का काफी आतंक था।

बबुली कोल पुलिस को कई बार दे चुका था चकमा

साल 2018 की फरवरी में चित्रकूट में डकैत बबुली से जंगलों में पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मारकुंडी थाना क्षेत्र के बंदरचुआ के बड़े जंगल में पुलिस के कॉम्बिंग के दौरान यह एनकाउंटर हुआ था। दोनों तरफ से आधे घंटे तक फायरिंग होती रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि एनकाउंटर में बबुली कोल चित्रकूट पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर फरार हो गया। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक राइफल, तीन कारतूस, एक मोबाइल सहित कई चीजें बरामद की थीं।

Translate »