पथ संचलन की तैयारी में जुटे संघ के कार्यकर्ता

दुद्धी। स्वयंसेवकों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ पथ संचलन की तैयारी में दिखे संघ कार्यकर्ता। इस दौरान कुछ स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आ रहे थे। जबकि कुछ पुराने गणवेश में ही दिखे। आरएसएस के इस कार्यक्रम में 10 साल के बच्चे से लेकर 85 साल तक के बुजुर्ग शामिल हुए। दुद्धी में रविवार को सुबह करीब 6 बजे रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सबसे पहले दुद्धी जिला संचालक श्याम जी गौतम ने शस्त्र पूजन कराया। नगर संघ संचालक डॉ राजकिशोर सिंह ने पथ संचलन की तैयारी को लेकर स्वंय सेवकों को जानकारी दी। संघ के द्वारा होने वाले कार्यक्रमों के उद्देश्य से भी स्वयंसेवकाें को अवगत कराया गया। मौजूद स्वयंसेवकों ने शस्त्रों को प्रणाम किया। इसके बाद खेल मैदान पर आरएसएस के स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आए। पहली पंक्ति में नया गणवेश धारण किए स्वयंसेवक डटे हुए थे। पथ संचलन का नेतृत्व जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल जी व जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी ने किया।

स्वयंसेवकों की लंबी कताराें के बीच केसरिया ध्वज लहरा रहा था। इससे पहले घोष की आवाज लोगों का ध्यान खेल मैदान पर पथ संचलन की तैयारी ओर खींच रही थी। इस दौरान आगामी 6 अक्टूबर को पथ संचलन की तैयारी को लेकर जिला बौद्धिक प्रमुख नंदलाल अग्रहरी जी ने स्वयंसेवक को प्रशिक्षण भी दिए। और कहा कि 6 अक्टूबर को नगर में संघ के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करेंगे। और रासपहरी म्योरपुर के कॉलेज में 26 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आईटीसी का आयोजन किया जाएगा। जिसमे संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर अरविंद जी, योगेश जी, अरुणोदय जौहरी, शांतनु, निमेश, प्रदीप जी, महेश जी, सुरेश जी,चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी जी, कृष्ण देव जी, अनुरोध भोजवाल जी, मनोज तिवारी, मनोज सिंह बबलू, राजेश जी, अजय जी, राकेश केशरी, देवकुमार जी सहित सैकड़ों संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसकी कार्यक्रम की जानकारी प्रचार प्रमुख भीम कुमार ने दिया।

Translate »