दुद्धी।(भीमकुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया में फसल चराने के विवाद को लेकर गुरुवार को कुल्हाड़ी से मारकर सेज भतीजे ने अपने अधेड़ चाचा की हत्या कर दी। मृतक का पुत्र कामेश्वर ने बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय राम खेलावन पुत्र राम प्रसाद गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने बैलों को लेकर खेत जोतने जा रहा था। इस बीच रास्ते मे उसके भतीजे मोतीचंद की खेत में बैल घुस गए। रामखेलावन अपने बैलों को हांक ही रह था कि मोतीचंद उसे गली देने लगा। बैलों को खेत से निकालने का प्रयास कर रहे रामखेलावन ने गाली देने से भतीजे को मना किया तो कुल्हाड़ी लेकर उसकी तरफ दौड़ पड़ा। इसके पहले कि रामखेलावन कुछ समझ पाता मोतीचंद ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। हत्या की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal