हरियाणा में पांच विधायक अयोग्य करार दिए गए

चंडीगढ़। इनेलो के पांच विधायकों की सदस्यता हुई रद्द। इनेलो ने पार्टी के पांच विधायकों की दलबदल कानून के तहत दी थी शिकायत। नैना चौटाला ,राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पिरथी नम्बरदार और नसीम अहमद की सदस्यता हुई रद्द। विधानसभा अध्यक्ष ने पांचों विधायको को अपने फैसले में अयोग्य करार दिया। चार विधायकों की शिकायत पहले बलवान दौलतपुरिया और बाद में अभय चौटाला ने शिकायत दी थी।
नसीम अहमद की दलबदल की शिकायत रामचंद्र कंबोज और अभय चौटाला ने दी थी। स्पीकर ने नसीम अहमद के सुनवाई के लिए नही पहुंचने पर एक्सपार्टी मानते हुए उनकों अयोग्य करार दिया है। स्पीकर ने कहा एक शिकायत पर चार विधायकों को अयोग्य करार दिया है। इसी तरह दूसरी शिकायत पर नसीम अहमद को अयोग्य करार दिया गया।
स्पीकर कंवर पाल गुर्जर ने दी ये जानकारी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष चुना गया है। स्पीकर ने कहा कांग्रेस के प्रस्ताव को विधानसभा ने मंजूरी दे दी है।

Translate »