समूह सखियों का खाता न खुलने से नाराज समूह की महिलाओं ने किया बैंक का घेराव

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय/विवेकानंद)

पुलिस के आश्वासन पर घेराव समाप्त।

बभनी।बैंक की व्यवस्था से नाराज महिलाओं ने बुधवार को आर्यार्वत बैक बभनी का घेराव किया और बैक व्यवस्था के खिलाफ नारे बाजी की महिलाओं का आरोप है कि बैक पाच माह से समुह की महिलाओं परेशान कर रहा है।सुचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं को समझा बुझकर शान्त किया।

बुधवार को सुबह दस बजे सौ की संख्या मे एन आर एल एम की महिला समुहो ने आर्यवर्त बैक का घेर लिया और नारेबाजी की बैक प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश था आरोप है कि पाच माह से समुहो की महिलाओं को खाता खोलने के लिए परेशान किया जा रहा है।बुधवार को बभनी आर्यवर्त बैक के सामने मुस्कान, लझ्मी,शंकर,सोनम,बाबा,खुशी,चान्द ,सुरज,दुर्गा ,कमल आजिविका की महिलाओं ने बैक को घेर लिया और बैक पर लापरवाही का आरोप लगाया।बैक की सुचना पर पहुचे उप निरीक्षक संजय पाल ने महिलाओं को समझा बुझा कर शान्त किया और कहा की बैक से बात कर खाता खुलने की समस्या का हल निकाला जाएगा।महिलाओं का नेतृत्व कर रही महिला कालिन्दी देवी ने बताया बैक की लापरवाही के कारण महिलाओं को परेशान कि जा रहा है बैक प्रशासन होस मे नही आया तो शुक्रवार को बैक पर धरना प्रदर्शन करने को मजबुर होगे।इस दौरान प्रदर्शन करने वालो मे सीमा,नीलम,वनदेवी, शारदा,सकिना,जरीना,सुशीला, पुजा,प्रविन,हमिदा,राजकुमारी मौजूद रही।

बैक मे खाता न खुलने की समस्या के बावत उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है मैने महिलाओं को समझाया था लेकिन चक्कर लगा रही महिलाएं काफी आक्रोशित थी।

मनीष कुमार शर्मा
ब्लाक मिशन मैनेजर एन आर एल एम

मैनेजर साहब छुट्टी पर है।आने पर खाता खुलने की कार्यवाही किया जाएगा।
सुजीत कुमार, कैशियर

Translate »