बीएमएस के मुख्यालय ईकाई का हुआ पुनर्गठन

प्रयागलाल अध्यक्ष, पी के पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज राय सचिव एवं राजेश्वरी वैश्य कोषाध्यक्ष बने

प्रयागलाल अध्यक्ष

सिंगरौली। भारतीय मजदूर संघ के संगठन भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली के एनसीएल मुख्यालय शाखा का पुनर्गठन संगठन के कार्यालय रामनरेश भवन सिंगरौली में गत 1 सितंबर को सायं 5 बजे से आयोजित आमसभा में कर दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रयागलाल वैश्य के द्वारा की गई। मुख्यालय शाखा के आम सभा में संगठन द्वारा नामित चुनाव अधिकारी ए पी सिंह व अजय प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे।

पी के पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष

बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर की गई। आमसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए निवर्तमान सचिव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसका सदन ने ध्वनिमत से अनुमोदन किया। तत्पश्चात निवर्तमान कोषाध्यक्ष के द्वारा बीते वर्ष का लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सदन में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन के बाद बीकेकेएसएस की मुख्यालय शाखा की कमेटी भंग कर दी गई और मंच चुनाव अधिकारियों को सौंप दिया गया। मुख्यालय शाखा के पुनर्गठन की कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए रायशुमारी कराई गई तथा नई कमेटी के लिए आम राय से चयनित पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी अजय प्रसाद मिश्रा के द्वारा की गई।

पंकज राय सचिव

संगठन के मुख्यालय शाखा की नवगठित कार्यकारिणी में प्रयागलाल वैश्य को अध्यक्ष, पीके पांडेय को कार्यवाहक अध्यक्ष, पंकज राय को सचिव, राजेश्वरी प्रसाद वैश्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व अशोक कुमार तिवारी को तथा समेन्द्र झा को खेल समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। एसएन यादव, एसएस यादव आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नयी कमेटी के गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रयागलाल वैश्य ने चुनाव अधिकारियों के साथ ही सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

Translate »