ओबरा/सोनभद्र(सतीश चौबे)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. सोनभद्र इकाई के सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की माता 70 वर्षीय नगीना देवी की शनिवार की भोर हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।मृत आत्मा की शांति हेतु एसोसिएशन के जिला व तहसील सदर राबर्टसगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया।शोक सभा में पदाधिकारियों ने मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।शोक सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, एसपी तनेजा, ज्ञानेंद्र शरण, ज्ञान सिंह, अश्वनी मिश्रा, सुमन तिवारी, मनमोहन शुक्ला आदि शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal