रामजियावन गुप्ताबीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बीजपुर पुनर्वास स्थित मां दुदहिया देवी मंदिर के प्रांगण में रविवार को नव युवक कावड़िया संघ ने भव्य भंडारे का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजनकर्ता नव युवक कावड़िया संघ के सदस्यों ने बताया कि कृष्णा जन्माष्टमी के छठी के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में आसपास के सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई हैं
जो दोपहर 12 बजे से सायँ 5 बजे तक चलेगा । सर्वप्रथम आचार्य सुदर्शन महाराज जी विधिविधान से पूजा अर्चना कर के प्रसाद का भोग लगवा कर भंडारे का सुभारम्भ कराया। भंडारे के साथ साथ भजन का कार्यक्रम भी रखा गया हैं जिसमे दर्शकों ने भक्ति रस का आनंद लिया और भजनों पर झूमने को मजबूर जो गए।
महाप्रसाद ग्रहण करने वालो में अनिल त्रिपाठी, इन्द्रेश सिंह, प्रिकॉशन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रामभजन सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय,राम कुमार मिश्रा, वीएस उपाध्याय, कमलेश कुमार,राजेश,सिंह,सतवंत सिंह के साथ साथ हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भी शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal