सोनभद्र-हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती गुरुवार को ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से हॉकी के महारथी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।गांधी मैदान इलेवन बनाम स्टेडियम इलेवन के बीच फुटबाल प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ओबरा थाना प्रभारी विजय प्रताप ने मेजर ध्यान चंद की फोटो पर माल्यार्पण कर याद करते हुए श्रधांजलि अर्पित की।मुख्य अतिथि को सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया लाल जायसवाल ने बैच लगाकर सम्मानित किया।जिसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ कराया गया।
मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान अपने संबोधन में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजय ध्यानचंद की जयंती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया।उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आज फुटबाल प्रतियोगिता में उपस्थित रहने का मौका मिला।साथ ही सभी आयोजन सदस्यों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।इस प्रतियोगिता में टीम ए के कोच राजसुशील पासवान उर्फ बबलू लैड,सहायक विनोद जायसवाल जबकि टीम बी के कोच जयप्रकाश जायसवाल,सहायक बबलू यादव रहे।जबकि मैच रेफरी की भूमिका अरविंद यादव व लाइन मैन रमाकांत उर्फ टायमन, सुजीत कुमार रहे।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया लाल जायसवाल,रमेश सिंह यादव,भोला कनौजिया,ओम प्रकाश यादव उर्फ नन्हे,विनय कुमार सिंह,जिला सेकेट्री फुटबाल नूर मोहम्मद,अजय सिंह,अजीज खान,सतेंदर सिंह,प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कमेंट्री की भूमिका नीरज भाटिया व मनोज पटेल ने निभाई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal