मध्य्प्रदेश

सतना।सतना जिले में गुरुवार को सुबह हुए एक सड़क हादसे में जख्मी तीन लोगों की मौत वही 17 लोगो के घयल होने की खबर है। हादसा नयागांव थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह सुबह बगदरा घाटी में श्रद्धालुओं से भरीट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 20 लोग जख्मी हो गए। वहीं तीन श्रद्धालुओं की इलाज के दौरान चित्रकूट अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में छह से ज्यादा गंभीर जख्मी श्रद्धालुओं को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सभी घायल ममसी गांव के रहने वाले हैं। ये सभी मैहर से दर्शन करके चित्रकूट लौट रहे थे। मैहर से देवी दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलीबगदरा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई थी।हादसे में घायल कुछ लोगों को सतना में भी भर्ती कराया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal