बिग ब्रेकिंग-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वाले पीएम पर अड़े

विंढमगंज (राम आशीष यादव)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार की निवासी एक महिला की मंगलवार को अपराह्न तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्यवाही में जुट गई है। 28 वर्षीय इंदु देवी पत्नी अनिल गुप्ता को मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह को टायफाइड, बुखार व खाँसी जैसी बीमारी का हवाला दे इलाज़ करने की बात कही गयी। चिकित्सक द्वारा जांच के उपरांत मरीज को भर्ती कर ग्लूकोज़ की बोतल लगा दिया गया। लगभग आधे घंटे बाद अचानक महिला के मुंह व नाक से खून आने लगा और महिला उसका शरीर शिथिल पड़ गया। चिकित्सक को सूचना मिलते ही फौरन मरीज को अटेंड किया लेकिन जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉ विनोद को मामला संदिग्ध नजर आया तो उन्होंने पुलिस को मेमो भेज दिया। इस बीच मरीज के तीमारदार डेड बॉडी लेकर चलते बने। शव के घर पहुँचने पर लोगो की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने बात दिया कि मरीज की नब्ज चल रही है। घर के लोगों ने महिला के मायके भवनाथपुर झारखंड मोबाईल से खबर देकर पुनः महिला को लेकर सीएचसी दुद्धी भागे। लेकिन अस्पताल में डॉ विनोद सिंह ने एक बार जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। इतना देर में मृत महिला इंदु देवी के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए, तथा महिला की मौत को संदिग्ध देख पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो पर महिला के शव पंचनामा के लिए एस आई रामबचन और दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही परिजनों को शव सौंप जाएगा। महिला के मायके वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है।

Translate »