जानिये क्या कहते है आज आपके सितारे- प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

जीवन मन्त्र।जानिए क्या कहते है आपके सितारे 28 अगस्त 2019 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज सभी राशि वालाें का भाग्य का 75 प्रतिशत साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। चंद्र राशिफल से सभी राशि के जातकाें का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपके जो रूके हुए कार्य हैं उनमें गति आएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज अपना पैसा मांग सकते हैं। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं लेकिन समय के साथ आपको चलना होगा। अगर आप समय के साथ नहीं चलेंगे तो पिछड़ जाएंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। सम्मान में वृद्धि होगी।

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन वाहन चलाते समय वृषभ राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी से भी आपको अधिक अटैचमेंट नहीं रखना है। इससे आप दु:खी हाे सकते हैं। थोड़ा सा प्रोफेशनल होना जरूरी है। आपको ना कहना भी सीखना होगा। आप हमेशा दूसरों के लिए तैयार रहते हैं लेकिन ऐसे में आप अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। खुद के लिए समय निकालिए खुद से बातें कीजिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। खाने-पीने की वस्तुएं भी आपको सावधानी बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों के लिए 28 अगस्त का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। रिश्ते में मजबूती आएगी। आज रिश्तेदारों का घर पर आगमन होगा और जो कन्फ्यूजन चल रहे थे उन्हें भी आप आज दूर कर सकते हैं। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए विवाद करने से बचें। किसी से भी उलझना आपके लिए उचित नहीं है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन कराना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा। अगर आप ब्राह्मण को भोजन नहीं करा सकते तो ब्राह्मण के घर पर प्रेम से भोजन भिजवा भी सकते हैं।

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए 28 अगस्त 2019 का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आपका मन चंचल बना रहेगा। आज मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। श्री राम की विशेष कृपा आज कर्क राशि वालों पर बनी हुई है। आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज के दिन को गवाना आपके लिए उचित नहीं है। समय के साथ आगे बढ़ेंगे ताे सफलता अवश्य मिलेगी। आज प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ धन को लेकर विवाद हो सकते हैं।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आपकी राशि में आज चुनौती दिखाई देती है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं और नौकरी पेशा हैं उनको आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगी मुखर हो सकते हैं। आपके पीठ पीछे आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत रहना होगा। कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का आपको ध्यान करना चाहिए। श्री हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे। किसी से भी विवाद करने से बचें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें मधुर वाणी से आपके बिगड़े हुए काम बनने वाले हैं।

राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पोकन्या राशि वालों के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग दिखाई देते हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज वाहन खरीद सकते हैं। अपने सपनों का आशियाना बना सकते हैं या सपनों का आशियाना बनाने के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। आज आपके सभी कार्यों में गति आएगी। दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आप अपने व्यवहार और वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज भाग्य का आपको 80% साथ मिल रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना भी उचित नहीं होगा। आप मेहनत कीजिए भाग्य का फल आपको प्राप्त होगा लेकिन अगर आप मेहनत नहीं करेंगे तो भाग्य में जो आपको मिलने वाला है वह भी आपके हाथ से छूट जाएगा। इसलिए आलस त्याग दें और ईमानदारी से मेहनत के साथ अपने कार्यों पर लग जाएं। आपको सफलता मिलेगी। आज घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। दिन अच्छा रहने वाला है। आज अध्ययन करने का समय है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अध्ययन करना चाहिए। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आपके काम आने वाला है। आपके व्यक्तित्व का भी विकास अध्धयन से हाेगा। इसलिए अध्ययन को समय दीजिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज साझे का कारोबार बेहतर है। साझे के कारोबार में आपको अच्छे फल प्राप्त होने वाले हैं लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज करीबी लोग ही आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए 28 अगस्त 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। सामान्य से बेहतर योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना है। जब तक बहुत आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। आपको किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर आपको जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार को समय दीजिए। परिवार को दिया गया समय रिश्तो में मजबूती लाएगा और आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अगर आप सोना खरीदने की कोशिश कर रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज सोना खरीद सकते हैं। निवेश करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश करना उचित नहीं रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी कदम आपको नहीं उठाना है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों की राशि में भी आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आपने अगर कुछ लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है दोस्तों को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उनसे आप कह सकते हैं। आज आपकी राशि में धन वापसी के योग दिखाई दे रहे हैं। आपका पैसा आज वापस हाे सकता है। आपका कानूनी पक्ष आज मजबूत है सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है और सत्ता में बैठे लोगों का सहयोग भी आज आपको मिलने वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आपको सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा आर्थिक मामलों पर आज कुंभ राशि वाले सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उन्हें सचेत रहना होगा। आज खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है। घर से बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से आपको धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप की शादी अभी नहीं हुई है तो आज अच्छे रिश्ते आपके लिए आ सकते हैं। संतान के प्रति चल रही आपकी चिंताओं में भी कमी आएगी और दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। किसी भी व्यक्ति से आज आपको पैसा उधार लेने से बचना चाहिए। आज लिया हुआ उधार पैसा आप लंबे समय तक वापस नहीं लौटा पाएंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो 12:00 बजे के बाद का समय उचित है। नया वाहन खरीद सकते हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए भी आप 12:00 बजे से बाद का समय ही रखें। आज मंदिर में लाल रंग का फल दान कीजिए। ऐसा करने से आपके जो विरोधी हैं वह शांत होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से बहस करने से बचें बहस आज विवाद का कारण बन सकती है।

Translate »