
दुद्धी।(भीमकुमार) रविवार को शाम को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित प्रतिमाओं का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें नगर व क्षेत्र के दर्जनों प्रतिमाएं शोभा यात्रा में शामिल रही।श्रद्धालुओं ने भजन हरिकीर्तन करते अपने अपने ठाकुर जी के झांकियों को लेकर टाउन क्लब मैदान पहुँचे। वहाँ से सभी झांकिया एक साथ शोभायात्रा के रूप में निकली। जिसमें श्रद्धालु नाचते ,गाते ,भजन ,हरिकीर्तन करते पूरा नगर शहर भ्रमण करते हुए परंपरागत तरीके से पत्ता गोदाम काली मुहाल पहुँचे जिसके बाद वापस होते हुए भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं व नगरवासियो ने अपने द्वार के सामने बारी बारी से भगवान श्रीकृष्ण को पूजन अर्चन कर भोग लगाया व मार्मिक व भावुक होकर श्री कृष्ण को विदाई किया। विदाई की समय परंपरागत ढंग से नगर भ्रमण कर तहसील परिसर होते हुए कोतवाली दुद्धी के गेट से होकर मस्जिद होते हुए संकट मोचन मंदिर के द्वार पर जुलूस भव्य रूप से हरि बोल के नारेबाजी कर जुलूस को निकाला जिसके बाद प्राचीन शिवा जी तालाब में सभी मूर्तियों को विभिन्न गीतों व गाने बजाने के साथ नारेबाजी कर विसर्जित किया गया। जुलूस के दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, सचिव अलोक अग्रहरी, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, सचिव सुरेन्द्र गुप्ता,दिनेश आढ़ती सहित नगर के समस्त सभ्रांत लोग मौजूद रहे। उक्त दौरान सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल तैनात रही। मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक अभय त्रिपाठी उपजिलाधिकारी सुशील यादव,सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार दुद्धी, कोतवाल अशोक सिंह सहित विंढमगंज, म्योरपुर, हाथीनाला,बभनी,बीजपुर, कोन, जुगैल सहित अन्य थाना के एचएसओ के साथ अन्य महिला पुलिस तैनात रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal