सोनभद्र।भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में रामप्रकाश दूबे क्षेत्रिय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, गोविन्द यादव, अरूण प्रताप सिंह ,धर्मवीर तिवारी, ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर श्रद्धांजली अर्पित किया व सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित कि शोकसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन अजीत चौबे ने की श्रद्धांजली को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे व पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि यह घटना हम सभी कार्यकर्ताओं लिए बेहद दुःख प्रदान करने वाली घटना है ।

अरूण जेटली की कार्यशैली को हमने बहुत नजदीकी से देखा कार्यकर्ताओं के प्रति वे अपर स्नेह रखते थें वो बड़े ओजस्वी वक्ता के साथ बड़े निर्णयों को लेने में सक्षम थे आज हम सब के बीच से चले जाना भारी क्षति है जिसकी हमारी पार्टी भरपाई नही कर सकती हम सभी उनको सदा याद करते रहेंगें।
श्रद्धेय जेटली के श्रद्धाजंली सभा को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अरूण जेटली भाजपा के संकट मोचन थे विभिन्न-विभिन्न विषय परिस्थितियों में उन्होने भाजपा को एक दिशा प्रदान किया तथा उबारा हैं। व्यक्तिगत रूप से स्नेही स्वभाव के व्यक्ति थे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए गरीब छात्रों की खूब मदद किया करते थे उन्ही में से एक छात्र आज इण्डिया टी0बी0 न्यूज चैनल का मालिक रजत शर्मा है उन्होने भाजपा को आज यहा तक पहुचाने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निर्वहन किया है, हम सभी सदा उनको याद करेंगे व उनका अकास्मिक निधन सभी देश वासियों के लिए व्यतीत करने वाला है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि आज बड़ा दुःख कि हमारी पार्टी का एक बड़ा स्तम्भ गिर गया अब हम सभी अपने आप को असहाय सा महसूस कर रहे है किन्तु जो उन्होने मार्ग दिखाया है उसी पर चलकर हम सभी को उनको सच्ची श्रद्धाजंली देना है विद्यार्थी परिषद से लेकर, छात्र राजनिति से भाजपा की राजनिति तक उन्होने बड़े-बडे मिसाल दिए सन् 1952 मे जन्म लेकर 1973 में श्री राम कालेज स्नातक किया 1974 में दिल्ली युनिवर्सिटी के अध्यक्ष सन् 1977 में एल0एल0बी0 का वकालत शुरू की व ए0बी0वी0पी0 के राष्ट्रीय सचिव भी बनाये गये तब उन्होने पीछे मुड़कर नही देखा आज उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले इस लिय हम सभी कार्यकर्ता आज उनके श्रद्धाजंली अर्पित करते है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरेन्द्र जायसवाल अजीत चौबे, जिलाउपाध्यक्ष गंगा सिंह कमलेश चौबे, उदयनाथ कुशवाहा, यादवेन्द्र द्विवेदी, कृष्ण मुरारी, जिलामिडिया प्रभारी अनुप तिवारी जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी, राजनारायण तिवारी, सुरेश शुक्ला, अजय मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष सन्तोष शुक्ला, राजेश अग्रहरी, संजय जायसवाल, दया शंकर पाण्डेय रमेश मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय, अंशु अग्रहरी, संगीता पाठक, रजनीश रघुवंशी, आंकाक्षा मुकेश मिश्रा विनोद पटेल।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal